x

पंजशीर के लड़ाके पस्त, पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, पाक सेना कर रही मदद

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Reuters

आखिरकार पंजशीर भी तालिबान के सामने हार गया। रेजिस्टेंस फोर्स के लड़ाकों ने तालिबान को कड़ी टक्कर दी लेकिन रविवार की लड़ाई के बाद तालिबान की जीत हो गई। तालिबान ने पंजशीर के गवर्नर हाउस में अपना झंडा भी लहरा दिया। अब पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया है। तालिबान ने झंडा फहराते हुए वीडियो भी जारी किया। तालिबान के इस दावे को रेजिस्टेंस फोर्स ने गलत बताया।