लड़की को आइटम कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने दोषी को डेढ़ साल की सजा सुनाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: devdiscourse
मुम्बई की प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस कोर्ट ने नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में हाल ही में एक व्यक्ति को डेढ़ साल जेल की सजा सुनाई है। आरोपी को सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि किसी लड़की को आइटम कहना अपमानजनक है। कोर्ट ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत दोषी को निजी मुचलके पर भी रिहा करने से इनकार किया।
