x

द ग्रेट खली पर टोलकर्मी ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया, टोलकर्मियों ने कार को घेरा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: twitter

दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली पर टोलकर्मी ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। टोलकर्मियों ने इसके बाद उनकी कार को घेर लिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने खली को सुरक्षित निकाला। टोलकर्मियों का कहना है कि आईडी मांगने पर खली ने थप्पड़ मारा, वहीं खली का कहना है कि टोलकर्मी कार में घुसकर फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे। उन्होंने टोलकर्मियों पर अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया।