अस्पताल ने अश्वेत एक्टर की तस्वीर का किया गलत इस्तेमाल, मांगनी पड़ी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केरल में स्किन ट्रीटमेंट करने वाले एक हॉस्पिटल ने विज्ञापन में हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन की तस्वीर का इस्तेमाल किया। इस अश्वेत ऑस्कर विनिंग अभिनेता की तस्वीर करने पर अस्पताल की आलोचना हुई तो अस्पताल प्रबंधन ने माफी मांगी। अस्पताल ने बताया कि विज्ञापन को एक स्थानीय डिजाइनर ने बनाया है। जानकारी के अभाव और गंभीरता को न समझते हुए ओपीडी के सामने लापरवाही से ये बोर्ड लगा दिया गया।
