x

तेजी से पैर पसार रहा जीका संक्रमण, अब तक 140 मामले आए सामने

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: pixabay

जीका वायरस का कहर अब स्वास्थ्य महकमे के लिए नई मुसीबत बनता जा रहा है। महीने भर पहले कानपुर के एक एयरमैन में जीका वायरस की पुष्टि के बाद संक्रमण अब चार जिलों में फैल चुका है। सर्वाधिक प्रभावित कानपुर में 133 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि राजधानी लखनऊ में बुधवार को दो और नए संक्रमितों के मिलने के बाद अब मरीजों की संख्या पांच हो गई।