जम्मू-कश्मीर में महाजन, खत्री व सिखों को कृषि भूमि खरीदने और बेचने का मिला अधिकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए महाजन, खत्री व सिखों को कृषि भूमि खरीदने-बेचने का अधिकार दे दिया है। साथ ही कृषि, बागवानी और अन्य संबंधित सेक्टर को सभी समुदाय के लिए खोल दिया है। इसके लिए कानून में बदलाव किया जाएगा। इस फैसले से लगभग 17 लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा। इन तीनों समुदायों की ओर से लंबे समय से अधिकार दिए जाने की मांग की जा रही थी।
