शून्य से नीचे तापमान और 15 हजार फीट की ऊंचाई पर जवान कर रहे पहरेदारी, वीडियो आया सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिन-रात, आंधी-तूफान, बारिश-बर्फबारी के बीच सीमाओं की पहरेदार की बदौलत देशवासी सुरक्षित हैं। हाल ही में आईटीबीपी के जवानों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखता है कि बर्फबारी के बीच कैसे जवान देशहित में अपने फर्ज को निभा रहे हैं। जवान शून्य से नीचे तापमान में उत्तराखंड हिमालय के 15 हजार फीट की ऊंचाई वाले बर्फीले इलाके में चीन से लगी सीमा पर गश्त करते दिख रहे हैं।
