ज्ञानवापी मामले में सर्वे का आदेश देने वाले जज को जान से मारने की मिली धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
उत्तर प्रदेश के जिले वाराणसी में स्थिति ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे करने का आदेश देने वाले सिविल जज को जान से मारने की धमकी मिली है। ज्ञानवापी प्रकरण में सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही का आदेश देने वाले सिविल जज रवि कुमार दिवाकर को इस्लामिक आगाज मूवमेंट की ओर से यह धमकी रजिस्टर्ड डाक से भेजी गई है।जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।
