नेपाल में ही होगा विमान हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों का अंतिम संस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने लोगों में 4 भारतीय भी शामिल थे। विमान में कुल 22 लोग सवार थे। 21 के शव बरामद हो चुके हैं। इस बीच भारतीय दूतावास के सूत्रों ने बताया कि चारों भारतीयों का अंतिम संस्कार नेपाल में ही होगा। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के निकट बागमती नदी के किनारे लाया जाएगा। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
