नए सीडीएस की नियुक्ति के लिए जल्द ही रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी संभावित नामों की सूची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नए सीडीएस की तलाश के लिए सरकार में मंथन जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि अगला सीडीएस नियुक्त करने की प्रक्रिया जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिफेंस एस्टेट डायरेक्टरेट के स्थापना दिवस के मौक पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम खत्म होने के बाद मीडियाकर्मियों ने उनसे ऑफ-कैमरा नए सीडीएस की नियुक्ति को लेकर सवाल पूछा था।
