जमीन से चली गोली फ्लाइट में बैठे शख्स को लगी, विद्रोहियों पर लगा हमले का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
म्यांमार में जमीन से चली गोली प्लेन में बैठे एक शख्स को लगी। शख्स म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के प्लेन में सवार था। हवाई जहाज 3,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तभी गोली उसमें बैठे शख्स को लगी। घटना के तुरंत बाद फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई और घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गोली शख्स के गले के पास लगी। घटना से जुड़ी फोटो सामने आईं।
