ब्रिटेन में थूक कर कोरोना संक्रमित करने की धमकी देने वाले शख्स को हुई जेल
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां 55 साल के एडम लेविस नामक एक शख्स ने पुलिस अधिकारी पर हमला किया और धमकी दी कि वह थूककर उसे कोरोनावायरस से संक्रमित कर देगा। जिसके बाद एडम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ आपातकालीन कर्मचारियों पर हमला करने के एक विशेष कानून(2018) के तहत 6 माह के कारावास की सजा सुनाई।
