आज से अगले तीन दिनों तक पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlook India
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज से अगले 3 दिनों तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में भी इसका असर दिख सकता है। दक्षिण-पूर्वी बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश होगी। महाराष्ट्र और गुजरात में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के विदर्भ में अगले 24 घंटे में मध्यम श्रेणी की बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी गई है।
