चीन और जापान में आया 160 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: skymet weather
जापान और चीन के लिए एक और बड़ी मुसीबत आने वाली है। दरअसल, इन दोनों देशों की चिंता 2022 के सबसे शक्तिशाली ग्लोबल तूफान ने बढ़ा दी है। बता दें, सुपर टाइफून हिनामनोर फिलहाल लगभग 160 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। इसकी अधिकतम रफ्तार 195 मील प्रति घंटा दर्ज की गई है। इसकी वजह से लहर की ऊंचाई अधिकतम 50 फीट तक दर्ज की गई है।
