दिल्ली के गाजीपुर, भलस्वा और ओखला में समाप्त होंगे कूड़े के पहाड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NEWS NCR
दिल्ली में उपराज्यपाल ने निर्देश दिए कि गाजीपुर, भलस्वा और ओखला में कूड़े के पहाड़ समाप्त होंगे। उन्होंने दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को कार्य योजना प्रस्तुत करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किया और काम अगले तीन दिनों के भीतर पूरा करने को कहा। साप्ताहिक आधार पर इस काम की निगरानी के लिए एलजी सचिवालय में एक विशेष प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। एलजी ने कचरे को उपयोग में लाने और धनार्जन का भी निर्देश दिया।
