मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही 7 बजे तक रोकी गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साइक्लोन निसर्ग के चलते मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर कार्गो प्लेन फिसला। विमानों की आवाजाही शाम 7 बजे तक रोकी गई। हालांकि, रनवे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जो कार्गो प्लेन मुंबई एयरपोर्ट पर फिसला है वो बेंगलुरू से आया था। 129 साल बाद मुंबई में चक्रवाती तूफान आया था। चक्रवात से राज्य में भूस्खलन होने की आशंका है। चिड़ियाघर के जानवरों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।
