नवविवाहिता ने मुंह दिखाई में सांसद से की सड़क बनवाने की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
खैर के गांव कसीसो में सांसद सतीश गौतम शादी वाले घर में दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म में शामिल हुए थे। नवविवाहिता ने सांसद से मुंह दिखाई में सड़क के सुधार की मांग की। सांसद ने एक माह में सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है।बीते दो मई को खैर विधानसभा क्षेत्र के कसीसो गांव के रहने वाले दीपांशु शर्मा की शादी हाथरस की रहने वाली बबली शर्मा से हुई थी।
