देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट का आंकड़ा 1,100 के पार, महाराष्ट्र में 200 के करीब मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार रात 8 बजे तक ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1,130 के पार हुई। इस बीच महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन विस्फोट के हालात दिख रहे हैं। यहां एक ही दिन में 198 नए केस सामने आए। यहां इस वेरिएंट के कुल संक्रमितों की संख्या 450 के पार हुई। ओडिशा में पांच तो तेलंगाना में भी ओमिक्रॉन के पांच नए मामले मिले।
