फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज टलने की आधिकारिक घोषणा हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आरआरआरमूवीज के ट्विटर हैंडल के मुताबिक, ‘आरआरआर’ का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। फिल्म अक्टूबर में रिलीज के लिए तैयार भी होगी। लेकिन, हम फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका रहे हैं। निर्माता फिल्म रिलीज की नई तारीख इसलिए घोषित नहीं कर सकते क्योंकि सिनेमाघर अनिश्चिकाल के लिए बंद हैं। फिल्म की नई रिलीज की तारीख विश्व सिनेमा बाजार के पूरी तरह खुलने के बाद सामने आ सकती है।
