चीन में सबसे उम्रदराज व्यक्ति का 135 वर्ष की उम्र में निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
चीन के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति अलीमिहान सेयती का शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 135 वर्ष की आयु में निधन हो गया. प्रचार विभाग के अनुसार, काशगर प्रांत में शुले काउंटी के कोमक्सरिक टाउनशिप निवासी सेयती का जन्म 25 जून 1886 को हुआ था. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 2013 में वह चाइना एसोसिएशन ऑफ गेरोंटोलॉजी एंड जेरियाट्रिक्स द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर थी.