अमेरिका में विमान ले उड़ा सिरफिरा पायलट, वॉलमार्ट स्टोर में क्रैश करने की धमकी दी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: video grab
अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में एक पायलट ने प्लेन चुराया। घटना टुपेलो शहर के वेस्ट मेन इलाके की है। पायलट ने विमान को वॉलमार्ट स्टोर में क्रैश करने की धमकी दी तो स्टोर और आसपास के इलाके को खाली कराया गया। प्लेन काफी देर तक शहर के ऊपर मंडराता रहा, लेकिन फ्यूल खत्म होने के बाद फील्ड में लैंड कराया गया। सिरफिरे पायलट को हिरासत में ले लिया गया है।
