700 फीट की ऊंचाई पर था विमान, यात्री ने खोला इमरजेंसी डोर, 200 लोग थे सवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
साउथ कोरिया में एशियाना एयरलाइंस का एक विमान जब 700 फीट की ऊंचाई पर था, तब लैंडिंग के दौरान एक यात्री ने अचानक से विमान का दरवाजा खोल दिया। फिलहाल, यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्लाइट को लैंड होने में 2 मिनट शेष थे, तभी यात्री ने इमरजेंसी डोर खोल दिया। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 200 लोग सवार थे। इस दौरान 12 यात्री घायल हो गए।
