बर्फ में पांच किलोमीटर पैदल चलते हुए कंधे पर गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
खराब मौसम के बीच सड़कें बंद होने के कारण वाहनों का परिचालन बंद था। इस बीच बारामुला के बोनियार उड़ी इलाके में बर्फबारी में फंसी एक गर्भवती महिला को स्थानीय लोगों ने घुटनों तक गहरी बर्फ में पांच किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। अब बीएमओ बोनियार ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
