मूसलाधार बारिश के कारण बिगड़े देश के हालात, हजारों लोग हुए प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo
साउथ कोरिया में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और तबाही का मंजर जारी है। इस दौरान कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी और कई लोगों को अपनी घरों और संपत्तियों को बर्बाद होते हुए देखा। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को दक्षिण कोरिया में 7 लोगों की मौत हो गई, 3 लापता हो गए, 7 घायल हो गए। स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक, देश भर से 1,567 लोगों को निकाला गया।