16 राज्यों में हालात सुधरते दिखे, दैनिक संक्रमण दर में आई कमी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना को लेकर यूपी और पंजाब जैसे देश के 16 राज्यों में हालात सुधरते दिखे। गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में करीब 4% दैनिक संक्रमण दर में कमी आई है, पर संक्रमण से मौतें भी अधिक हैं। बीते एक दिन में 2,51,209 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 627 लोगों की मौत भी हो गई। साथ ही 3,47,443 मरीज स्वस्थ हुए। जबकि, 15.88% सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।
