अटल टनल रोहतांग के मुहाने पर होगा 328 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा का निर्माण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अटल टनल रोहतांग के उत्तरी पोर्टल में पीर पंजाल की पहाड़ी में देश की सबसे ऊंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा बनेगी। इसकी ऊंचाई 100 मीटर यानी 328 फीट होगी। अफगानिस्तान के बामियान की तर्ज पर भगवान बुद्ध की इस प्रतिमा का निर्माण होगा। इस प्रोजेक्ट पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हिमाचल सरकार के इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दी। प्रतिमा का निर्माण केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की देखरेख में होगा।
