तट के करीब आते-आते कमजोर पड़ रहा तूफान, ओडिशा-आंध्र प्रदेश में होगी भारी बारिश!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात तूफान असानी की तीव्रता तट के करीब आते-आते कम हो रही है। मंगलवार को तूफान पूर्वी तट के करीब पहुंचकर कमजोर हुआ। इस दौरान इसकी रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटे रही। अगले दो दिन तक ओडिशा के तटों पर भारी बारिश की चेतावनी है। मछुआरों को बृहस्पतिवार तक समुद्र से दूर रहने को कहा गया। उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
