इटावा में तेज रफ्तार कार का अचानक से फट गया टायर, बेकाबू होकर डीसीएम से टकराई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया है। यह हादसा थाना सैफई क्षेत्र के नगला राठौर के पास हुआ।
