अफगानिस्तान में कुल सिखों की संख्या 150 के करीब ही बची, गुरुग्रंथ साहिब सुरक्षित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुद्वारे पर हमले के बाद सिख नेताओं ने बताया कि तालिबान शासित देश में अब सिर्फ 20 सिख परिवार ही बचे हैं। कुल सिखों की संख्या 150 के करीब ही बची है। इनमें से ज्यादातर जलालाबाद और काबुल में रहते हैं। वहीं, दावा किया गया है कि हमले के बाद गुरुद्वारे से गुरुग्रंथ साहिब स्वरूप को सही-सलामत निकालकर गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष गुरुनाम सिंह के घर पहुंचा दिया गया है।
