छेड़छाड़ की शिकार छात्रा ने यूनिवर्सिटी छोड़ी, हाईकोर्ट ने मुआवजा देने के लिए थमाया नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Prabhat khabar
पूर्व में पंडित लख्मीचंद यूनिवर्सिटी के साथ टूर कोऑर्डिनेटर सतबीर सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की कि उन्हें बगैर किसी कारण के बर्खास्त कर दिया गया। मामले में यूनिवर्सिटी ने बताया कि टूर कोऑर्डिनेटर ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। जिसके बाद छात्रा ने यूनिवर्सिटी छोड़ दी और उसकी फीस रिफंड करनी पड़ी। कोर्ट ने यूनिवर्सिटी को कहा कि रिफंड से काम नहीं चलेगा। छात्रा को मुआवजा देना पड़ेगा।
