दक्षिण अफ्रीका से आज भारत आएंगे 12 चीते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जा रहा है। ये आज भारत पहुंच जाएंगे। भारतीय वायु सेना के विमान पर 12 चीतों को बीते दिन लादकर देश लाया जा रहा है। विमान के आज सुबह करीब 10 बजे मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचने की उम्मीद है।
