अरुणाचल प्रदेश की कामेंग नदी में हजारों मछलियां मरीं, पानी पड़ गया काला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
अरुणाचल प्रदेश में कामेंग नदी का पानी अचानक से काला पड़ गया। इससे इस नदी की हजारों मछलियां मर गईं। जब यह बात स्थानीय प्रशासन को पता चली तो उनके हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अग्रिम आदेश तक नदी के पानी या फिर मछलियों का सेवन न करें। बता दें स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की है।
