गलवान के शहीद की पत्नी सेना में बनेंगी अफसर, जॉइन की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Times
गलवान में शहीद हुए दीपक सिंह की पत्नी अब सेना में अफसर बनेंगी। मध्य प्रदेश के रीवा की 23 वर्षीय रेखा सिंह ने सेना की परीक्षा पास करने के बाद अब चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी जॉइन भी कर ली है। बता दें कि शहीद नायक दीपक सिंह लद्दाख की गलवान घाटी में जून 2020 में चीनी सेना के मंसूबों को विफल करने वाली सैन्य टुकड़ी में शामिल रहे थे।
