युवक ने सीवर का ढक्कन बंद कर दो साथियों की ली जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया नई दिल्ली के तुगलक रोड थाना इलाके में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। जहां एक सनकी युवक ने अपने दो साथियों को सीवर में उतारकर ढक्कन बंद कर दिया। जिसके चलते उनकी नाले में दम घुटने से मौत हुई। पांच दिन तक दोनों का शव सीवर में पड़ा रहा। पुलिस ने आरोपी युवक अतीक को हिरासत में ले लिया। ये पता नहीं चला कि उसने ऐसा क्यों किया।
