युवक के पेट में था ग्लास, ढाई घंटे 11 डॉक्टर्स ने ऑपरेशन करके बचाई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पटना में डॉक्टर्स ने एक 24 साल के युवक के पेट से मेटल ग्लास को ऑपरेशन कर बाहर निकाला है। ग्लास युवक के मलाशय में फंसा था। ढाई घंटे चले ऑपरेशन के बाद 11 डॉक्टर्स की टीम ने इस ग्लास को बाहर निकाला। युवक के पेट में दर्द रहता था। मलाशय से खून भी आता था। इसके बाद उसने एक्स-रे कराया। जिसे देखने के बाद डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।
