ट्रैक के पास इंस्टाग्राम रील बना रहा था युवक, पीछे से आ रही ट्रेन ने किया बुरा हाल, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
तेलंगाना के हनुमाकोंडा के काजीपेट में रेलवे ट्रैक के पास इंस्टाग्राम रील बनाते समय एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। वीडियो में, उसे रेलवे ट्रैक के पास चलते देखा जा सकता है। इस दौरान पीछे से आ रही एक ट्रेन उसे टक्कर मारती है और वह हवा में उछलकर जमीन पर गिरता है। रेलवे गार्ड की सूचना पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
