फिर दिखा मुम्बई की सड़कों पर रफ्तार का कहर, BMW ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/ANI
मुम्बई की सड़कों पर एक बार फिर शनिवार की रात को रफ्तार का कहर देखने को मिला जब सड़क पर बेकाबू हुई बीएमडब्ल्यू कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी और उसके बाद ड्राइवर ने मौके से फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने लगभग 4 किलोमीटर तक कार का पीछा किया और फिर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की. इस पूरे घटनाक्रम में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है और उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है