x

देश की तीनों सेनाओं में 11,414 महिलाएं, आर्मी में सबसे ज्यादा महिलाएं

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

देश की तीनों सेनाओं में 11,414 महिलाएं हैं। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को लोकसभा में सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। इनमें तीनों सेनाओं में अधिकारी, अन्य रैंक, मेडिकल, डेंटल और नर्स शामिल हैं। मेडिकल, डेंटल और नर्स को हटाने के बाद तीनों सेनाओं में 4,948 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा 7,054 महिलाएं थल सेना में हैं। इनमें 1,733 अधिकारी हैं और 100 अन्य रैंक पर हैं।