पुंछ में सीमा के पास जंगल में लगी है आग, करीब आधा दर्जन लैंडमाइंस में धमाके
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
पुंछ में सीमा के पास जंगल में कई दिनों से आग लगी है। घटना मेंढर सेक्टर की है। आग से करीब आधा दर्जन लैंडमाइंस में धमाके हुए। लैंडमाइंस आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए जमीन में बिछाई गईं। सेना की मदद से अधिकारी आग बुझाने के काम में लगे हैं। आग बुझ गई थी, लेकिन बुधवार को दरमशाल ब्लॉक में फिर लग गई और तेज हवाओं से ज्यादा फैल गई।
