कोविड की बूस्टर डोज से एचआईवी संक्रमण का खतरा, नहीं मिले आवश्यक प्रमाण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोविड बूस्टर डोज को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इससे एचआईवी संक्रमण हो सकता है। माना जा रहा है कि फ्रांसीसी विषाणु विज्ञान विशेषज्ञ लुक मोंतानिये ने पहली बार इसकी आशंका जताई थी। बता दें मोंतानिये को ' ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी' वायरस की खोज के लिए वर्ष 2008 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। हालांकि इस महीने उनका निधन हो गया है।
