आगरा में घर में बने ऑफिस में पति-पत्नी के शव मिलने से मचा हडकंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
आगरा में बंसी बिहार में शुक्रवार सुबह एक घर में बने ऑफिस में पति-पत्नी के शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मरने वालों में योगेश मिश्रा पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतीची मिश्रा हैं। उनकी दो बेटी आध्या और काव्या भी एक अन्य घर में मिली। इनमें से पांच साल की काव्या की मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी कर्मचारी के ऑफिस आने पर हुई।
