करन जौहर, आलिया समेत इन 6 बड़े सेलेब्स ने लॉक किया इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद बॉलीवुड में शुरू हुई नेपोटिज्म और खेमेबाजी की बहस के चलते आधा दर्जन से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का कमेंट सेक्शन आम लोगों के लिए लॉक कर दिया है। बता दें इनमे करन जौहर और उनके कैम्प से जुड़ीं आलिया भट्ट, करीना कपूर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, अनन्या पांडे और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान शामिल हैं।