बीजिंग के करीब तैनात विमानों को चीन ने शिनजिंयांग इलाके में किया तैनात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: eurasian times
भारत के साथ लद्दाख में सीमा विवाद में उलझे चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बमवर्षक एच-6के तैनात कर दिए हैं, जो सीजे-20 मिसाइलों से लैस हैं। मिसाइलों की मारक क्षमता दिल्ली तक मानी जा रही है। बीजिंग के करीब तैनात रहने वाले इन विमानों को चीन ने शिनजिंयांग इलाके में भेजा है। यह इलाका उस जगह के करीब है, जहां भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है।
