x

चोर ने सोने की चेन निगली, अब डॉक्टर सर्जरी कर निकालेंगे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: City Spidey

एक चोर ने पुलिस से बचने के लिए सोने की चेन निगल ली। घटना झारखंड के रांची की है। दो चोरों ने एक महिला से सोने की चेन झपटी। पुलिस ने उन्हें 1 किलोमीटर तक खदेड़ा और पकड़ लिया। लेकिन पुलिस से बचने के लिए एक स्नैचर ने चेन ही निगल ली। इसके बाद उसकी जान पर आफत बन आई और पुलिस को उसे अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। अब डॉक्टर सर्जरी कर चेन निकालेंगे।