महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के बंगले से 18 किलो चांदी के बर्तन-सामान की चोरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
राजस्थान के सिरोही जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र में चोरों ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज पुरोहित के बंगले का ताला तोड़कर चांदी के बर्तनों समेत अन्य सामानों की चोरी की। सुबह उनके माली ने उन्हें जानकारी दी। चोरों ने 18 किलो चांदी के बर्तन और सामान पर हाथ साफ किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए निर्देश दिए गए। मामले में कालंद्री थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
