उत्तरी नाइजीरिया में बदमाशों ने घर में घुसकर की 15 लोगों की हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pragativadi
उत्तरी नाइजीरिया में दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। दोनों घटनाओं में बदूंक लिए बदमाशों ने 15 ग्रामीणों की हत्या की और 5 सहायता कर्मियों का अपहरण कर लिया। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी डेविड ओलोफू ने पूरी घटना का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि अज्ञात हमलावर बेन्यू राज्य के आपा इलाके में पहुंचे। जिसके बाद वे सभी बदमाश ग्रामीणों के घरों में जबरन घुस गए और उन पर गोलियां बरसा दी।