दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला मिला, अफ्रीकी नागरिक में संक्रमण की पुष्टि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
दिल्ली में रह रहे अफ्रीकी नागरिक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित को बुखार और शरीर पर जख्मों के बाद एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया दें कि संक्रमित की हालत फिलहाल स्थिर है। एलएनजेपी में ही भर्ती मंकीपॉक्स से पीड़ित एक व्यक्ति को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। ये दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला था।
