लाइव एंकरिंग के दौरान इस एंकर ने निगल ली मक्खी, वीडियो सामने आया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सोशल मीडिया पर एक न्यूज एंकर का एक मक्खी निगलने का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में एक एंकर के मुंह में लाइव एंकरिंग के दौरान मक्खी चली जाती है, लेकिन वो गलती से मक्खी को निगल लेती है, लेकिन इस दौरान एंकर अपनी एंकरिंग बंद नहीं करती, बल्कि मक्खी को निगलते ही वो थोड़ी देर के लिए रुकी, मगर अपनी रिपोर्टिंग को जारी रखा।
