x

यह एशियाई देश अब दुनिया में वाहनों का सबसे बड़ा निर्यातक है

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Worldatlas

चीन दुनिया में अग्रणी वाहन निर्यातक देश के रूप में जापान से आगे निकल गया है। चीन पहले से ही दुनिया में सबसे बड़ा वाहन मैन्युफेक्चरिंग करने वाला देश और कारों के लिए सबसे बड़ा बाजार है, और अब वाहन निर्यात में अपने पूर्वी पड़ोसी को पछाड़ने के बाद उसकी प्रसिद्धि में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वहीं, जापान भी कई वर्षों से वाहनों का अग्रणी निर्यातक रहा है।