पालतू जैगुआर और तेंदुए के बिना यूक्रेन छोड़ने को तैयार नहीं ये भारतीय डॉक्टर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन के डोनबास में फंसे एक भारतीय डॉक्टर गिरिकुमार पाटिल अपने पालतू जैगुआर और तेंदुए के बिना यूक्रेन नहीं छोड़ रहे हैं। बकौल पाटिल, "दूतावास से मुझे कोई ठीक-ठीक उत्तर नहीं मिला। मेरा घर रूसी सैनिकों से घिरा है लेकिन मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं इन जानवरों को अपने बच्चों की तरह मानता हूं।" गिरिकुमार को जैगुआर कुमार के नाम से भी जाना जाता है।
